कमलनाथ के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में ही एयरपोर्ट की स्वीकृति व सर्वे हो चुका था:- नकुलनाथ

Chautha Sthambh

कमलनाथ के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में ही एयरपोर्ट की स्वीकृति व सर्वे हो चुका था:- नकुलनाथ

उसी फाइल को दोबारा खोलकर घोषणा करना केवल वाहवाही लूटना है

तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ

ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

- Advertisement -
  • छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ )जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने उनका भव्य स्वागत किया। नकुलनाथ जिंदाबाद के नारों के बीच पुष्प गुच्छ और पुष्पहार भेंट कर पदाधिकारियों उनका स्वागत किया साथ ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

    ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर आगमन उपरांत मीडियाकर्मियों ने प्रश्न किया कि मप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा छिन्दवाड़ा में एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की है। प्रत्युत्तर में माननीय नकुलनाथ जी ने कहा कि माननीय कमलनाथ जी के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा में एयरपोर्ट निर्माण की योजना, उसकी स्वीकृति व सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका था। यह बात छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले का प्रत्येक नागरिक भलीभांति जानता है साथ ही प्रदेश की जनता को भी पता है। एयरपोर्ट निर्माण हेतु मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम तिकाड़ी तिवड़ा कामथ की भूमि चिन्हित की गई थी, यह बात भी सभी जानते हैं।

    श्री नाथ ने आगे कहा कि उसी फाइल को दोबारा खोलकर घोषणा कर रहे हैं और उसे उपलब्धि बता रहे हैं। कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक एयरपोर्ट के अलावा अन्य कई विकास की परियोजनाएं धरातल पर नजर आती, किन्तु सत्ता की लोभी भाजपा ने सरकार गिरा दी जिसके चलते सिर्फ एयरपोर्ट नहीं बल्कि अनेकों परियोजनाएं अटकी हुई है जिसमें एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, विश्वविद्यालय पूर्ण आकार नहीं ले पाए। जनता यह सबकुछ देख और समझ रही है कि किस तरह पहले विकास कार्यों को रोका गया फिर पुरानी फाइलों को खोलकर घोषणा की जा रही है सिर्फ इसीलिये की उसका श्रेय लिया जा सके। किन्तु सच्चाई तो जनता के सामने है वह अपनी आंखों से सबकुछ देख रही है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *