पत्रकारों में नाराज़गी: महापौर विक्रम अहके पर ‘पक्षपात’ के आरोप, प्रेस क्लब तक सीमित रहा आमंत्रण..

Chautha Sthambh

पत्रकारों में नाराज़गी: महापौर विक्रम अहके पर ‘पक्षपात’ के आरोप, प्रेस क्लब तक सीमित रहा आमंत्रण..

अन्य पत्रकार संगठनों की अनदेखी से बढ़ा विवाद, कहा – “क्या हम पत्रकार नहीं?”..?

विशाल प्रांतीय गोंडवाना महासम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आमंत्रण दिया गया सिर्फ पत्रकारों का एक संगठन को आमंत्रण..?


छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ )
नगर निगम छिंदवाड़ा के द्वारा आयोजित द्वारा विशाल प्रांतीय गोंडवाना महासम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर जिले के पत्रकारों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। आरोप है कि आगामी 15 मार्च को जाटवाढाना राजखोह में होने वाले विशाल प्रांतीय गोंडवाना महासम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए केवल प्रेस क्लब के सदस्यों को ही औपचारिक निमंत्रण भेजा गया, और बाकायदा नगर पालिकानिगम के मीडिया प्रभारी की मेल आईडी से जारी किया है। लेकिन लगता है कि नगर पालिका निगम के महापौर विक्रम अहके एवं उनके मीडिया प्रभारी को यह नहीं मालूम कि जिले में अन्य पत्रकार संगठनों और स्वतंत्र पत्रकारों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
इसको लेकर कई पत्रकारों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले में प्रेस क्लब के अलावा भी कई पत्रकार संगठन सक्रिय हैं, जो वर्षों से सामाजिक और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ऐसे में केवल एक संगठन को आमंत्रित करना अन्य पत्रकारों की उपेक्षा और भेदभाव को दर्शाता है।
पत्रकारों का कहना है कि यह कार्यक्रम शासकीय कार्यक्रम है जिसमें मध्य प्रदेश शासन के मंत्री भी शामिल हो रहे हैं और विक्रम अहके नगर पालिका निगम के महापौर हैं। यह कार्यक्रम सामाजिक और सार्वजनिक महत्व का है, तो इसमें जिले के सभी पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को समान रूप से आमंत्रित किया जाना चाहिए था। लेकिन इस मामले में केवल प्रेस क्लब को प्राथमिकता देकर बाकी पत्रकार साथियों को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कुछ पत्रकारों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या महापौर विक्रम अहके अन्य पत्रकार संगठनों के सदस्यों को पत्रकार नहीं मानते? यदि ऐसा है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और मीडिया की स्वतंत्रता के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

पत्रकारों ने यह भी मांग की है कि नगर निगम प्रशासन भविष्य में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए जिले के सभी पत्रकार संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों को समान रूप से आमंत्रित करे, ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो।
उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को जाटवाढाना राजखोह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, महारैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी प्रस्तावित है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पत्रकारों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है और कई संगठनों ने इस पर खुलकर नाराज़गी जताई है। अब देखना होगा कि नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके इस विवाद पर क्या स्पष्टीकरण देते हैं।

पत्रकारों की मांग:
सभी पत्रकार संगठनों को समान सम्मान दिया जाए
सार्वजनिक कार्यक्रमों में भेदभावपूर्ण आमंत्रण बंद हो
महापौर इस मामले पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण दें

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *