पूर्व मंत्री के निधन पर नकुल कमलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया

Chautha Sthambh

पूर्व मंत्री के निधन पर नकुल कमलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया

छिन्दवाड़ा:- जुन्नारदेव विधानसभा के मोरडोंगरी नीमकुही निवासी मप्र शासन के पूर्व वनमंत्री श्री तेजीलाल सरेयाम के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने गहन दुख व्यक्त किया है।

माननीय कमलनाथ जी ने श्री तेजीलाल सरेयाम के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया। उनका निधन समाज के लिए बड़ी व अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

माननीय नकुलनाथ जी ने पूर्व मंत्री श्री तेजीलाल सरेयाम के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रगट की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि तेजीलाल सरेयाम जी राजनीति व सामाजिक क्षति है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

- Advertisement -
  • जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कांग्रेस परिवार की ओर से पूर्व मंत्री श्री तेजीलाल सरेयाम के निधन पर गहन दुख प्रगट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। जिला कांग्रेस परिवार के समस्त सदस्यों ने श्री तेजीलाल सरेयाम को भावभीनी अंतिम विदाई दी।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *