धरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या..?
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार..
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज एक ऐसी घटना देखने को मिला जहां घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की ही हत्या कर दी पूरा मामला चांद थाना अंतर्गत ग्राम रमपुरी दावाझिर का है। जंहा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची। जंहा फरियादिया लच्छो बाई पिता शंकर इनवाती निवासी ग्राम दावाझिर द्वारा बताए गए कि मेरे बड़े लड़के महा सिंह इनवाती की मृत्यु होने के बाद से मैं बड़ी बहु सोनवती के साथ रहती हूं मेरे पति शंकर इनवाती मजले लड़के जय सिंह इनवाती के साथ रहते थे,कि आज रात 8बजे मुझे पता चला कि मेरे पति शंकर को मेरा लडका जयसिंह ने मारपीट किया है तब में अपनी बडी बहु सोनवती के साथ जाकर देखी तो, मेरे पति शंकर धर के अंदर जमीन पर पडे हुए थे, और उसके उपर चादर ढका था तब मेरी मंझली बहु सकरवती ने बताया कि करीब 04 बजे दिन में बाडी में छुई बीन रही थी और ससुर शंकर इवनाती थोडी दूरी पर बैठे थे उसी समय मेरे पति जयसिंह आए और ससुर शंकर को बहुत गंदगी कर परेशान करता रहता है कहकर हाथ थप्पड़ से मारा फिर वहीं पर पड़ी लकड़ी से उठाकर ससुर शंकर को लकड़ी से मारपीट किया तो चोट लगने के कारण ससुर शंकर वहीं गिर गया था,जिसे मैं और मेरे पति जय सिंह ने उठाकर घर के अंदर ले और नीचे जमीन में लेट दिए थे करीब 1 घंटा तक चोट लगने से दर्द होने के कारण ससुर शंकर कांख रहे थे और खत्म हो गए बहू के बताने पर मैं चादर उठाकर देखी तो मेरा पति शंकर मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था ऊपरी चोट दोनों कोहनी की देख रही थी और पति शंकर इवनाती की मृत्यु हो गई थी मेरे पति शंकर की मृत्यु मेरे लड़के जय सिंह इवनाती के द्वारा लकडी से मारपीट करने से आयी चोट के कारण हुई है रिपोर्ट पर देहाती नालसी क्रमांक533/25 धारा 103(1)बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया एंव मुखबिर की सूचना पर आरोपी बेटे को उसके धर के पीछे तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है.
विवेचना कार्यवाही- चांद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु टीम गठित की गई ।
जप्त सम्पत्ति-
घटना मे प्रयुक्त लाठी
गिरफ्तार आरोपी-
जयसिंह इनवाती पिता शंकर इनवाती निवासी ग्राम दावाझिर थाना चांद जिला छिन्दवाडा

