आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका अपने घर में अकेली थी। जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बाइट आशीष सिंह धुर्वे नगर निरीक्षक
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतका किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी समस्या से जूझ रही थी या नहीं।
बताया जा रहा है कि मृतका के पति छिंदवाड़ा जिले के लोधीखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

