अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: गिट्टी से भरा डंपर जप्त, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा

Chautha Sthambh

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: गिट्टी से भरा डंपर जप्त, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय भेजा जाएगा

पांढुर्णा (चौथा स्तंभ ) कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को तहसील पांढुर्णा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। क्षेत्र निरीक्षण के दौरान बड़चिचोली–नागपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डंपर क्रमांक MH49BZ4051 पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहन को खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।

वाहन/डंपर को मय खनिज के पुलिस चौकी बड़चिचोली परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन में खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन किए जाने से प्रकरण दर्ज किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने के लिए प्रकरण निर्णयन के लिए  कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रेषित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी  श्री महेश नगपुरे एवं खनिज विभागीय संयुक्त अमला उपस्थित रहा।

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *