आबकारी का करारा प्रहार: कच्ची शराब माफिया पर शिकंजा, मौत का कारोबार बेनकाब

Chautha Sthambh

आबकारी का करारा प्रहार: कच्ची शराब माफिया पर शिकंजा, मौत का कारोबार बेनकाब
पांढुर्णा (चौथा स्तंभ)। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने ऐसा करारा प्रहार किया है कि इलाके में सक्रिय शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सघन छापेमारी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का जखीरा पकड़कर नष्ट किया गया, जिससे साफ है कि प्रशासन अब “मौत के इस कारोबार” को जड़ से खत्म करने के मूड में है।
छापे के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद चिंताजनक है। नालों, गंदे पानी और अस्वच्छ जगहों पर तैयार हो रही जहरीली कच्ची शराब सीधे-सीधे आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ है। कुछ लालची माफिया चंद पैसों के लिए लोगों की जान को दांव पर लगा रहे हैं। यह सिर्फ अवैध धंधा नहीं, बल्कि समाज के खिलाफ खुला अपराध है।


आबकारी टीम ने मौके पर अड्डों को ध्वस्त करते हुए साफ संदेश दिया है कि कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कच्ची शराब माफिया लंबे समय से इलाके में जहर परोस रहे थे, लेकिन अब हुई सख्त कार्रवाई से उम्मीद जगी है। जनता ने मांग की है कि ऐसे तत्वों पर लगातार प्रहार जारी रहे, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित माहौल बन सके और मौत के इस खेल पर हमेशा के लिए रोक लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *