अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार पहुंचे छिंदवाड़ा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

Chautha Sthambh

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार पहुंचे छिंदवाड़ा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

  • अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने जिला भाजपा कार्यालय में बैठक को किया संबोधित


भाजपा कैडर बेस पार्टी है, वहीं कांग्रेस परिवार बेस पार्टी है: भगवान सिंह परमार
कांग्रेस काठ की हांडी है और काठ की हांडी के केवल एक बार ही चढ़ती है: भगवान सिंह परमार

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार रविवार को अपने प्रथम प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा पहुंचने पर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने बैठक को संबोधित किया। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेहरिया एवं जिला महामंत्री विजय पांडे द्वारा भारतमाता, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का आरंभ किया गया।

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा के साथ काम करने वाली है इसीलिए मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद को संभालने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के आदर्शों एवं मार्गदर्शन पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को वास्तविक सम्मान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के सहयोग एवं समर्थन से बी पी सिंह प्रधानमंत्री बने तब भाजपा ने पहली शर्त बाबा साहब को भारत रत्न देने की रखी थी।

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के अनुसार चलने वाली पार्टी है। श्री परमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस काठ की हांडी है और काठ की हांडी केवल एक हो बार चढ़ती है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस कभी भी नहीं लौटने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है वहीं कांग्रेस परिवार बेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल संविधान की प्रति लेकर घूम रहे है लेकिन उनका संविधान से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस पार्टी द्वारा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर बाबा साहब को दो बार चुनाव हरवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुसूचित जाति के लोगों को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने संकल्प किया है कि वे भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आगामी चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -
  • भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी बहुत शक्तिशाली अंग है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इतना शक्तिशाली है कि वह चुनाव की दशा और दिशा परिवर्तित कर देता है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक मजबूत होगा

    अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेहरिया ने कहा कि भाजपा में बाबा साहब को उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बाबा साहब के आदर्शों का पालन करते हुए समानता एवं समरसता के अनुरूप कार्य किए जाते हैं।

    मंच संचालन के हेमंत चौहान एवं जगदीश डेहरिया द्वारा एवं आभार प्रदर्शन लोकेश डेहरिया द्वारा किया गया।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *