पांढुर्णा में सियासी भूचाल: किसान रैली के मंच से विधायक विजय चौरे के आरोप,

Chautha Sthambh

पांढुर्णा में सियासी भूचाल: किसान रैली के मंच से विधायक विजय चौरे के आरोप,

भाजपा का विस्फोटक पलटवार., कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली

चौथा स्तंभ (पांढुर्णा) पांढुर्ना जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति उस वक्त उबाल पर आ गई, जब 23 अगस्त को पांढुर्णा में आयोजित किसान रैली के दौरान सौसर विधायक विजय चौरे ने मंच से बेहद तीखा और विवादित बयान दिया।

विधायक विजय चौरे के आरोपों के बाद क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है और यह मुद्दा अब स्थानीय राजनीति से निकलकर व्यापक सियासी बहस का रूप ले चुका है।

- Advertisement -
  • किसान रैली को संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे ने मोहोड परिवार पर देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और रेत कारोबार जैसे गैरकानूनी धंधों में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए।

    विजय चौरे ने दावा किया कि इन गतिविधियों के कारण पांढुर्णा क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। उनके इस बयान ने किसान रैली को एक सियासी अखाड़े में बदल दिया और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

    विधायक विजय चौरे के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा पलटवार किया।

    संदीप मोहोड भाजपा

    जिला अध्यक्ष पांढुर्ना

    पांढुर्णा भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने विजय चौरे के बयान को तुच्छ और घटिया राजनीति बताया।

    उन्होंने कहा कि देश के 75 साल के राजनीतिक इतिहास में इस तरह की ओछी बयानबाजी दुर्लभ है।

    संदीप मोहोड ने सवाल उठाया कि जब विजय चौरे स्वयं सौसर के विधायक हैं और उनके पास प्रशासनिक अधिकार हैं, तो यदि आरोप सही हैं तो वे अवैध धंधों पर कार्रवाई क्यों नहीं कराते।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केवल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। और भाजपा इस मुद्दे पर आज बाजार चौक सौसर में जन आक्रोश रैली में निकली गई और विधायक विजय चौरे के खिलाफ धरना दिया । धरना प्रदर्शन का आयोजन शांतिपूर्ण रहा।

    विधायक विजय चौरे के बयानों के बाद सौसर पांढुर्ना की राजनीती में
    टकराव….

    सौसर में आज भाजपा ने विधायक विजय चौरे के बयान के बाद कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता आयें।
    कुल मिलाकर किसान रैली के बाद पांढुर्णा और सौसर की राजनीति में टकराव और तेज हो गया है। विधायक विजय चौरे के बयानों और भाजपा के आक्रामक रुख के बाद अब पूरे क्षेत्र की नजरें इस सियासी संघर्ष के अगले कदम, संभावित कानूनी कार्रवाई और राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हुई हैं।

    स्वेच्छानुदान घोटाले से बौखलये विधायक: मोहोड जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि, विधायक सामाजिक वैमन्यता फैलाने का प्रयास कर रहे है। सभा, आंदोलन के दौरान अपनी नाकामी छूपाने के लिये अनर्गल बयान देकर सुर्खीयॉ बटोरने का प्रयास करते है। श्री मोहोड ने कहा कि, विगत वर्षाे से जारी स्वेच्छानुदान घोटाला उजागर होते ही विधायक अपना आपा खोकर हमारे परिवार के खिलाफ जहर उगलते हुये जनता में भ्रम फैलाने का कार्य करते है। लेकिन अब विधायक मर्यादा लांघ चुके है, हमारे द्वारा स्वेच्छानुदान घोटाले की जांच कर विधायक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की जायेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने भी सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री स्व. रेवनाथ चौरे का उदाहरण प्रस्तुत किया। साप्ताहिक बाजार से निकली आक्रोष रैली

    सभा समाप्ति के पष्चात कार्यकर्ताओं की भव्य रैली तहसील कार्यालय के लिये निकली, जहा लगभग एक घंटे तक विरोध प्रदर्षन किया गया। इस दौरान नेता और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोष देखने को मिला। युवाओं द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुये कार्यवाही की मांग की जा रही थी। वही भाजयुमों द्वारा पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मंे बार-बार झडप भी हुई। पुलिस द्वारा पुतला बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला बुझाने नही दिया।

    एसडीएम को सौपा ज्ञापन आक्रोषित कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिद्धार्थ पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीओपी प्रियंका पांडे की उपस्थिति में स्वेच्छानुदान घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करने तथा विधायक चौरे के अमर्यादित बयान के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में विधायक के बयान के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड ने कहा कि, प्रषासन द्वारा कार्यवाही नही की गई तो आगे इससे अधिक उग्र आंदेालन किया जायेगा।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *