सीएम हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का BAC गिरफ्तार….

Chautha Sthambh

सीएम हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का BAC गिरफ्तार…..

छिंदवाड़ा।(चौथा स्तंभ) जिलें में इन दिनों भ्रष्टाचार रुक नही रहा है आए दोनों सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकायुक्त से ट्रिप हो रहे हैं उसके बाद भी रिश्वत लेने में कोई कमी नहीं आ रही हैं ऐसा ही एक मामला आज छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में देखने को मिला जंहा।भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अमरवाड़ा में पदस्थ बीएसी (ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर) सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

शिकायत और ट्रैप की कार्रवाई….

- Advertisement -
  • जानकारी के अनुसार, यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक कविता पिपरडे ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि सत्येंद्र जैन उनके स्कूल से जुड़ी एक सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को बंद कराने (नस्तीबद्ध करने) के बदले में पैसों की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार शाम को जाल बिछाया।

    रंगे हाथों गिरफ्तारी

    जैसे ही सत्येंद्र जैन ने छिंदवाड़ा के चक्कर रोड स्थित आई.सी.एच. (ICH) के पास शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलाने पर वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

    सीएम हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का BAC गिरफ्तार

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *