अवैध शराब पर आबकारी दल की कार्यवाही जारी
खुले में मदिरापान कर रहे शराबियों को खदेड़ा
छापामारने की कार्यवाही कर तस्करों को पकड़ा और प्रकरण दर्ज किया
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) छिंदवाड़ा जिलें में लगता है आबकारी अधिकारी अब अपनी नींद से जाग रहे हैं इसलिए कहीं-कहीं छोटी-मोटी कार्रवाई कर विभाग का नाम को बचा रहे हैं। ऐसा ही आज आबकारी अमले द्वारा शुक्रवार को शाम और रात्रि के समय भी ग्राम सर्रा, बड़गोना जोशी, इमलीखेड़ा के आसपास के क्षेत्र में कार्यवाही कर अवैध मदिरा विक्रेताओं के रिहायशी मकान में छापे मारे। इसके साथ ही सांवरी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ा और प्रकरण दर्ज किया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34, 36 के तहत कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 15.3 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 3.96 बल्क लीटर देशी मदिरा और 12 लीटर महुआ हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई।

रात्रि के समय शहर के आबकारी अमले द्वारा कंपोजिट मदिरा दुकान बस स्टैंड, दिवांचीपुरा, स्टेशन रोड, नरसिंहपुर नाका, कुसमेली मंडी के आसपास दबिश और गश्त कर खुले में मदिरापान कर रहे शराबियों को भी खदेड़ा गया। इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी श्री कैलाशचंद्र चौहान और श्री आकाश मेश्राम के साथ ही आबकारी अमला उपस्थित था।

