पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल….

Chautha Sthambh

पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया
जेल….
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें में इन दिनों गौवंश तस्करी सक्रिय है जिसे रोकने के लिए पुलिस भी सक्रिय है लेकिन फिर भी पांढुर्ना, छिंदवाड़ा जिलें में गौवंश की तस्करी फिर भी नही रोक रही है आज कुंडीपुरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की नरसिंहपुर की ओर से नागपुर की ओर एक ट्रक क्रमांक RJ 09 GD 9856 में अवैध रूप से गौवंश भरकर कत्ल करने के उद्देश्य से कत्ल खाना ले जाया जा रहा है जो प्राप्त मुखबिर सूचना पर ग्राम नेर जमुनिया में बैरियर लगाकर वाहन ट्रक RJ 09 GD 9856 के आने पर साक्षियों के समक्ष वाहन कि विधिवत कार्यवाही करते हुए चैकिंग की गई जो ट्रक में 53 नग जीवित गौवंश एवं 06 नग मृत गौवंश भरे पाये गये जो जीवित गौवंश पीडा यातना से फडफडा रहे थे, जो उक्त गौवंश को ट्रक के अंदर उठने बैठने एवं हवा लेने की जगह नहीं थी, जो जीवित / मृत गौवंश 59 नग एवं ट्रक RJ 09 GD 9856 को ट्रक चालक- तोहिद पिता सलाम खाँ उम्र 21 साल निवासी ग्राम कांचीगढी थाना सारंगपुर जिला राजगढ (म.प्र.) तथा मसीद पिता रसीद अली उम्र 28 साल निवासी डढियावाडी सारंगपुर जिला राजगढ (म.प्र.) के कब्जे से विधिवत जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 11 (घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम एवं 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधनियम अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *