गाडी की डिक्की तोडकर रुपये चोरी करने वाले कंजर को शहडोल से किया गिरफ्तार

Chautha Sthambh

गाडी की डिक्की तोडकर रुपये चोरी करने वाले कंजर को शहडोल से किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें में 25.11.2025 को प्रार्थी श्रीमती रजनी कुशवाह पति स्व. श्री अमित कुशवाह उम्र 35 वर्ष निवासी त्रिलोकी नगर वार्ड न. 19 मीरा अपार्टमेट के पास छिंदवाड़ा ने थाना कोतवाली उपस्थति आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 17.10.2025 को बैंक से चेक द्वारा 3,50,000/- रुपये नगदी निकाल कर उसमे से खर्चे के लिए 10000 रुपये अपने पर्स मे रखली थी । बाकी बचे 3,40,000/- तीन लाख चालिस हजार रुपयो को सफेद रंग की थेली मे रखकर एक्टीवा क्रमांक MP28SC6664 की डक्की मे रखकर एग्रीमेटं कराने तहसील कार्यालय छिन्दवाडा चली गई थी । जहा कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक्टीवा गाडी की डिक्की को तोडकर नगदी 3,40,000/- रुपये चोरी किया है, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 722/2025 धारा 303(2) BNS पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में चोर की धर पकड हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे पुलिस टीम द्वारा बैक से लेकर तहसील कार्यालय तक लगे सी.सी.टी.व्ही.फुटेज देखे गये फुटेज के आधार पर आये संदेही की फोटो को व्हाटसअप ग्रुपो मे प्रसारित की गई एवं तकनीकी सहायता दिनाँक 09.12.025 को पुलिस टीम के द्वारा फुटेज के आधार पर संदेही रमेश उर्फ मग्गा पिता स्व. श्यामलाल कजंर उम्र 44 साल निवासी मुंदरिया वार्ड 01 तहसील मउ थाना व्यौहारी जिला शहडोल को शहडोल से पकडकर पूछताछ करने पर पहले तो संदेही के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के प्रयास किये गये बाद मे पुलिस के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपने अन्य साथी पप्पू उर्फ आकाश पिता विनोद सिसोदिया (कंजर) निवासी भूलगड अनुपपूर के साथ मिलकर उसकी मोटर सायकल एस.पी. साईन क्र. MP 19 ZN 0881 से घटना करना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी रमेश के कब्जे से 70000/- रुपये नगद एवं एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपीः – 01.- रमेश उर्फ मग्गा पिता स्व. श्यामलाल कजंर उम्र 44 साल निवासी मुंदरिया वार्ड 01 तहसील मउ थाना व्यौहारी जिला शहडोल
जप्त मसरूखाः – 01 –70,000/- रुपये एवं एक मोटर सायकल क्र. MP 19 ZN 0881 कीमती 80,000/- रुपये कुल मशरुका 1,50,000/- रुपये
फरार आऱोपी पप्पू उर्फ आकाश सिसोडिया निवासी भूलगढ अनुपपूर (रमेश के साले का लडका)
महत्‍वपूर्ण भूमिकाः – आरोपी को पकडने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे ,उनि बलवंत सिह तेकाम , सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी ,सउनि. मोहन सिह बघेल, आरक्षक 219 विकाश बैस , आरक्षक 857 शैलेन्द्र राजपूत ,आरक्षक 650 अनिल बघेल, आरक्षक 720 अमित तौमर, आरक्षक 65 जीवन रघुवंशी , सायबर सेल से प्रआर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी, की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्‍हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *