मध्यप्रदेश सरकार नशे माफिया के कब्जे में…शराब माफिया के इशारे में काम कर रही मोहन यादव की सरकार…
देवास पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सरकार पर तीखा हमला…
देवास (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार को आधे हाथों लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इन दोनों शराब माफियाओं के इशारे में काम कर रही है और नशे के माफिया के इशारे पर सरकार काम कर रही है, आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवास दौरे पर पहुंचे, जंहा जीतू पटवारी ने शराब नीति को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है।
जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार,5 दिन पहले बहनोई भी पकड़ाया था..
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी का भाई द्वारा गांजा बेचे जाने के मामले पर भी कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जब सत्ता से जुड़े लोगों पर ही ऐसे आरोप हों तो सरकार की मंशा पर सवाल उठना लाज़मी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी का बहनोई भी 5 दिन पहले गांजा तस्करी एवं जहरीले कफ सिरप की तस्करी में हो चुका है गिरफ्तार
नशीली कफ सिरप मामले में पकड़ा गया था शैलेन्द्र शैलेन्द्र सिंह को इससे पहले सतना की सिंहपुर थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे जुड़े लगभग साढ़े 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ था। शैलेन्द्र सिंह पहले भी गांजा एवं शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

