भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की स्वागत के दौरान बिगड़ी तबीयत…

Chautha Sthambh

नगर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की स्वागत के दौरान बिगड़ी तबीयत,, स्थित सामान्य

बैतूल (चौथा स्तंभ ) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल आज 10 बजे प्रथम आगमन पर आठनेर नगर पहुंचे जहां सर्व प्रथम मांडवी जोड़,गुनखेड,पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान गलफट काम्प्लेक्स में कुनबी समाज संगठन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वहीं काफीला लेकर आठनेर मुख्य बस स्टैंड पहुंचे हेमन्त खण्डेलवाल का आतिशबाजी और ढोल बजाकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं हेमन्त खण्डेलवाल ने हाथ जोड़कर सभी नगर वासियों और कार्यकताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्य बस स्टैंड पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का स्वागत किया जा रहा था की अचानक हेमन्त खण्डेलवाल को चक्कर आ गया अचानक मची अफरातफरी के बीच प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल नगर के गुरू कृपा मलटीहास्पिटल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार डाक्टर देवेन्द्र चढ़ोकार द्वारा किया गया। जिसके बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई। अचानक आए चक्कर के पिछे अधिक भीड डीजे की धुन और हो रही पुष्प वर्षा को देखा जा रहा है। कार्यकम में ये रहे उपस्थित मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, महामंत्री कृष्णा गायकी, विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप,अजय पोटफोडे, तरूण साकरे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *