कांग्रेस विधायक के मॉल पर चल अतिक्रमण तोड़ा गया .
कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई…
किसान आंदोलन में आदिवासी विधायक की थी महत्वपूर्ण भूमिका…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज फिर राजनीति सरगमिया तेज हो गई जिससे ही छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के शॉपिंग मॉल पर अतिक्रमण पर नगर पालिका निगम परासिया ने कार्रवाई की जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि भाजपा के संसद के कहने इशारे पर ही ये कार्रवाई की गई है

नगर पालिका परासिया ने विधायक सुनील उईके के शॉपिंग मॉल के पीछे को हिस्से को तोड़ा….
जुन्नारदेव के कांग्रेस विधायक सुनील उईके के परासिया स्थित शॉपिंग माल पर प्रशासन ने द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई की गई है यह कार्रवाई नगर पालिका परासिया ने की है और माल के पिछले हिस्से को तोड़ा गया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया और कहा कि यह सब संसद के इशारे पर कलेक्टर के द्वारा यह कार्रवाई कराई जा रही है,..!
कलेक्टर ने किया आदिवासी समाज के जमीन का किया मद परिवर्तन…
इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सीएमओ को माला पहनकर इस कार्रवाई को उन्होंने स्वागत किया और आरोप लगाया कि कलेक्टर ने संसद के कहने पर सेकडों एकड आदिवासी की जमीन का मद परिवर्तन कर बेच दिया गया है.. इसकी आवाज हमारे विधायक और कांग्रेस पार्टी ने उठाया था इसलिए ऐसे कार्रवाई करके डराना चाहते हैं,

परासिया नगर पालिका ने विधायकस सुनील उईके के शॉपिंग मॉल में की कार्रवाई….
परासिया नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि विधायक सुनील उइके का शापिंग माल है. इसके पीछे 11× 66 का अतिक्रमण पाया गया है. जिसके शिकायत कलेक्टर छिंदवाड़ा को की गई थी.
कलेक्टर द्वारा समय सीमा की बैठक मे एसडीएम को अवैध अतिक्रमण को हटाने निर्देशित किया गया था. जिसकी कार्यवाही की जा रही है।
बता दे कि पिछले दिनों पूर्व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में छिंदवाड़ा में आयोजित किसान आंदोलन के दौरान जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके की महत्वपूर्ण भूमिका आंदोलन में थी। और सुनील उईके हजारों आदिवासियों के साथ इस आंदोलन में सम्मिलित हुए थे । उसके बाद से ही उनके मॉल और अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच कार्रवाई चल रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल के सामने बैठकर रघुपति राघव राजा राम भजन गा कर विरोध जताया
प्रशासन की इस कार्रवाई पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने मॉल के सामने बैठ कर रघुपति राघव राजा राम भजन गा कर छिंदवाड़ा सांसद और कलेक्टर के खिलाफ विरोध जताया है।उनका कहना है कि कलेक्टर भाजपा सांसद के इशारे पर यह कार्रवाई कर रहे हैं…

