पुलिस बंदोबस्त के बावजूद, भाजपा और कांग्रेस ने जलाया पुतला…?
छिंदवाड़ा में कांग्रेस एवं भाजपा का उग्र प्रदर्शन…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में काफी तनावपूर्ण स्थिति रही, शहर में आज कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में टकराव की स्थिति बनी रही, हालात को देखते हुए पुलिस ने राजीव भवन के आसपास बैरिकेडिंग कर दी थी और भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी
दोपहर बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दशहरा मैदान में जुटे..
भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन करने का किया ऐलान जिसके देखते हुए पुलिस ने भी बंदोबस्त कर रखा थी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने पर फूटा भाजपा का गुस्सा…
जिलें के भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी, कमलनाथ और जीतू पटवारी का किया पुतला दहन का ऐलान किया था उनका कहना है
कांग्रेस की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहना अत्यंत निंदनीय है:
अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता पर कोई कार्यवाही नहीं करना महिलाओं के प्रति राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने पर भाजपा का गुस्सा फूट गया, जिसके चलते रविवार को भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कमलनाथ और जीतू पटवारी का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया… कांग्रेस नेताओं ने सारी मर्यादाओं और नैतिकता को त्याग दिया है। कांग्रेस नेता सत्ता पाने के लिए इस तरह से लालायित हैं कि वे दिवंगत महिला को अपशब्द कहने से भी नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां सिर्फ मां होती है चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हों या आम व्यक्ति की मां। कांग्रेस और उसके घटक दलों द्वारा किए गए इस निंदनीय कार्य की कठोर शब्दों में आलोचना करते हैं।

कांग्रेस ने ईएलसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका
वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों लगाते रहे कांग्रेसी…
जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सत्ता के मद में चूर भाजपा पुलिस और प्रशासन के बल पर सारी हदें पार कर चुकी है। राजनीतिक मैदान में मुंह की खा चुके भाजपाई, जनता के बीच जनाधार खोने से बौखला चुकी है। वोट चोरी का खुलासा होने और किसान आंदोलन के बाद से बौखलाई भाजपा कांग्रेस पर व्यक्तिगत हमले से नहीं चूक रही, किन्तु कांग्रेस हर स्तर पर अन्याय का जवाब दे रही। कांग्रेस ने पहले गोरों को खदेड़ा है अब वोट चोरों को खदेड़ने के लिए पूरी तहर तैयार है। शासन व प्रशासन के बल पर चलने वाले भाजपाई व भाजपा की कुत्सित मानष्किता कांग्रेस की सच की लड़ाई के सामने झुके। भाजपा पुलिस और प्रशासन की दम पर राजनीतिक व सामाजिक दहशत फैलाने की नाकाम कोशिश कर रही थी, किन्तु कांग्रेस की सख्ती के सामने ना तो भाजपाई टिके ना ही भाजपा कार्यकर्ता बनकर खड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टिक पाए। चारों खाने चित्त हुई भाजपा ने अंत में पुन: वर्दी का दुरुपयोग कर रही। “वोट चोरी” का खुलासा होते ही भाजपा की आंख और सांख दोनों ही मतदाताओं के बीच बेहद कमजोर हो चुकी है। किसान आंदोलन के बाद से सदमें में पहुंची भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी का पुतला दहन कर राजनीतिक व सामाजिक फिजा में जहर घोलने का पूरा प्रयास किया। इस षड्यंत्र में पुलिस व प्रशासन के चंद अफसरों ने भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम करते हुए खूब पैरवी की, किन्तु अन्याय के खिलाफ कांग्रेस के एकजुट हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ता नहीं झूके। कांग्रेस कार्यालय के सामने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से तिलमिलाई और छटपटाई भाजपाइयों ने अपना इरादा बदल दिया। पुलिस और प्रशासन के सारे बल प्रयोग विफल हुए और कांग्रेस ने खुलकर ईएलसी चौक पर चोट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे फूंककर दिया..