खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हर्रई पर मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के लगे आरोप….

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के हर्रई विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ब्लाॅक मेडिकल ऑफिसर पर मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान करने के साथ सरकारी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।और कहा कि प्रभारी खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना दे रही है और प्रतिदिन नए-नए नियम बनाकर परेशान किया जा रहा है

म. प्र. शासन का ऐसा कोई आदेश नहीं, बीएमओ का अपना आदेश….

स्वास्थ्य कर्मचारी बताते हैं कि बीएमओ का कहना है कि वेतन पत्रक के साथ प्रति कार्य दिवस के फोटोग्राफ वेतन पत्रक के साथ जमा करने के लिए आदेशित किया गया है, जिससे प्रत्येक कर्मचारियों को प्रतिमाह 500 से 600 रु. का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। जिसका भुगतान कौन करेगा या 600 रुपये जो अतिरिक्त व्यय की प्रति पूर्ति कहा से की जावेगी जबकि म. प्र. शासन का ऐसा कोई आदेश नहीं है फिर भी ऐसी बात करने पर माह जुलाई 2025 का एक दिवस का वेतन काटा दिया गया। जो कि पूरी तरह से कर्मचारियों पर मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना है। जबकि प्रतिदिन कार्य दिवस के फोटोग्राफ व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया जाता है…

बीएमओ हर्रई का व्यवहार कर्मचारी के प्रति अच्छा नहीं….

- Advertisement -
  • स्वास्थ विभाग के कर्मचारी का कहना है बीएमओ हर्रई का व्यवहार कर्मचारी के प्रति अच्छा नहीं है बैठक में कर्मचारी से रे, बे, जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, बैठक में कर्मचारी को घंटा घंटा खड़ा रखना, व्यक्तिगत रूप से प्रताड़ित करना मानवता के खिलाफ तथा मानव अधिकार का हनन है,जिससे कर्मचारी सेवा से हतोत्साहित हो रहे हैं एवं अपने कार्य में रुचि नहीं ले पा रहे हैं। उनके व्यक्तिगत कार्यों में से भी प्रताड़ित कर मानमर्दन एवं मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है..

    अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को किया जा रहा है प्रताड़ित….

    हर्रई विकासखंड में इन दोनों बीएमओ के द्वारा कर्मचारी का वेतन काटा गया है उनमे अधिकांश कर्मचारी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के है जबकि उनका कार्य प्रशसनीय होने के बाद भी इन्हे आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है विकासखंड की कार्य रिपोर्ट देखी जा सकती है

    बीएमओ द्वारा प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं….
    ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा आज तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है जबकि शासन के द्वारा अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है.लेकिन हर्रई बीएमओ द्वारा आज दिनांक तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया और प्रभारी BMO के द्वारा आज तक न समझाईस दी गई, न ही प्रोत्साहन दिया गया यदि दी गई है, तो सिर्फ आर्थिक प्रताड़ना चाहे कार्य कितना भी अच्छा हो.

    अतिरिक्त टीकाकरण कार्य करने का आज तक मानदेय का भुगतान नहीं…

    मध्य प्रदेश शासन के द्वारा अतिरिक्त टीकाकरण कार्य करने पर मानदेय 525 रु. प्रति सत्र भुगतान किया जाना म. प्र. शासन का आदेश होने के पश्चात भी आज दिनांक तक अतिरिक्त टीकाकरण कार्य का भुगतान नहीं किया गया एवं शासन की योजना का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है…

    अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह को भी दिया ज्ञापन

    आज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के ज्ञापन देकर बीएमओ को हटाने की मांग की है और बीएमओ पर प्रताडित करने का आरोप लगाया…एंव अमरवाडा विधायक से निवेदन किया है कि खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हर्रई की मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ना से हमें उचित न्याय दिलाने की कृपा करें। यदि 3 दिवस में न्याय नहीं मिलता है तो हम समस्त कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहने विवश होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। ऐसे बात संपूर्ण कर्मचारी संघ NBSK स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,ने रखी

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *