जादू टोने के शक में भतीजे ने किया चाची की हत्या…

Chautha Sthambh

सिंगरौली /जादू टोने के शक में भतीजे ने किया अपने चाची कि हत्या। थाने में खुद किया आत्म समर्पण एंकर विजुअल सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या करने वाले युवक ने थाना में किया आत्मसमर्पण…

आरोपी युवक गोविंद सिंह, जो 25 वर्षीय है, ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मृतिका सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत महुली गांव की है। मृतिका महिला मानवती सिंह, 40 वर्षीय, छत्रपति सिंह की पत्नी थीं। लंबे समय से भतीजा गोविंद सिंह अपनी चाची मानवती सिंह से परेशान था, क्योंकि उसे शक था कि उसकी चाची जादू-टोना करती हैं। इसी शक के चलते उसने अपनी चाची की हत्या कर दी।

पुलिस ने जांच शुरू किया..

- Advertisement -
  • थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस चौकी बरका पहुंचे और जांच शुरू की। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी भी घटना स्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच की। ऐसी घटनाएं सिंगरौली जिले के अति पिछड़े क्षेत्रों में अक्सर अंधविश्वास और शक के चलते होती हैं। यहां आगे यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अंधविश्वास और शक के चलते ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *