दबंग अधीक्षक ने जंगल से अबैध सागौन काटकर छात्रावास की बना दिया बाउंड्री वॉल..?.
हर्रई के परतापुर आदिवासी बालक छात्रावास में सागौन पेड़ काटकर बनाई बाउंड्री वॉल…. वन विभाग के अधिकारी मौन…?
By admin -16 December 2026
रिपोर्ट -ठा. रामकुमार राजपूत
स्थान -छिदंवाडा म. प्र
चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा ) जिलें के जनजातीय विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक छात्रावास परतापुर में एक मामला देखने को मिला जंहा छात्रावास अधीक्षक ने जंगल के हरे भरे सागौन के पेंड काटकर छात्रावास के आसपास सागौन के पेड़ काटकर उससे बाउंड्री वॉल बनाया है, लेकिन सोचने की बात है कि सेकडो सागौन के पेड काटकर लगा दिया लेकिन वनविभाग के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी और अधीक्षक ने पूरी बाउंड्री वाल बना दिया..

छात्रावास अधीक्षक बना सागौन तस्कर….
हर्रई विकासखंड के आदिवासी बालक छात्रावास में अधीक्षक रविशंकर डेहरिया के द्वारा कुछ पैसे बचाने के चक्कर में लोहा और सीमेंट के पाइप न लगाकर जंगल के अवैध सागौन काटकर उसमें छात्रावास भवन की तार की फेंसिंग लगाने के चक्कर में सागौन के पेड़ के डंडे (खंबे ) लगा दिया, ग्रामीणों का कहना है कि यदि हम एक पेंड भी काट देते तो वन विभाग अब तक हमारे ऊपर मामला बना देता, लेकिन अधीक्षक ने सागौन पेंड की काटई की कटाई कराई लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई..
अब क्या वनविभाग करेगा जाँच…?
हर्रई के परतापुर छात्रावास में जो सागौन पेंड काटकर कर की फेंसिंग में जो सागौन का उपयोग किया गया है, क्या वनविभाग कोई जाँच करेगा और दोषी अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा..!

छात्रावास अधीक्षक रविशंकर डेहरिया का क्या कहना…
परतापुर आदिवासी बालक छात्रावास की टीवी एंव अन्य सामग्री कहा है पूछा गया तो उनका कहना है कि मुझे नही मालूम कहा है तो छात्रावास से टीवी और अन्य सामग्री कहां गई आखिर किसने बेचा ..!…जब अधीक्षक ने छात्रावास में लगी हुई टीवी एवं अन्य सामग्री की बात की गई तो छात्रावास अधीक्षक रविशंकर डेहरिया का कहना है कि मैं जब चार्ज लिया था तो यहां पर टीवी नहीं थी और कई अन्य सामान भी मुझे नहीं दिया गया लेकिन फिर सवाल उठता है कि पहले वाले अधीक्षक से चार्ज लेते समय पूरी सामग्री क्यों नहीं ली गई यह एक बड़ा सवाल है….!
अधीक्षक रवि शंकर डेहरिया पर पहले भी लग चुके हैं गबन के आरोप..

जनजातीय विभाग के क्षेत्र संयोजक का कहना…
जब इस बिषय में जनजातीय विभाग के क्षेत्र संयोजक से बात हुई तो उनका कहना है कि छात्रावास से टीवी एवं अन्य सामग्री गायब होने की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है, एंव अधीक्षक के द्वारा छात्रावास की बाउंड्री वॉल में जो सागौन के पेड़ काटकर फेंसिंग बनाई गई है उसकी भी जांच कराई जाएगी.. और दोषी अधीक्षक पर जाँच के बाद कार्रवाई अवश्य होगी..
प्रियंका सरयाम
क्षेत्र संयोजक जनजाति कर विभाग छिंदवाड़ा

