1 बीइओ 17 प्राचार्य,तीन ठेकेदार और 1 चपरासी पर हुई FIR

Chautha Sthambh

1 बीइओ 17 प्राचार्य,तीन ठेकेदार और 1 चपरासी पर हुई FIR

मैहर में कार्रवाई, छिंदवाड़ा में चुप्पी क्यों?

स्कूलों में फर्जी फर्नीचर सप्लाई और टीन शेड निर्माण का खेल बेखौफ जारी

छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)मैहर जिले में स्कूलों में फर्जी तरीके से फर्नीचर सप्लाई, टीन शेड निर्माण सहित अन्य कार्यों को नियमों को ताक पर रखकर कराने के मामले में कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए ठेकेदार समेत कई प्राचार्यों पर मामला दर्ज कर दिया।

- Advertisement -
  • लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऐसा ही खेल छिंदवाड़ा जिले के हर विकासखंड में खुलेआम हुआ, खासतौर पर आदिवासी विकासखंड हर्रई और तामिया में, फिर भी यहां के जिम्मेदार अधिकारियों की नज़र अब तक क्यों नहीं जा रही?

    छिंदवाड़ा जिले के हर्रई, तामिया में भी भोपाल के ठेकेदार ने किया लाखों रुपए की सामग्री सप्लाई.?

    आखिर जिला प्रशासन कब करेगा, ऐसे ठेकेदार पर करवाई..?

    सूत्रों के मुताबिक स्कूलों में

    बिना जरूरत के फर्नीचर सप्लाई,

    घटिया सामग्री से टीन शेड निर्माण,

    कागजों में पूरा भुगतान और

    मौके पर अधूरे या घटिया काम

    जैसे गंभीर अनियमितताओं के बावजूद जांच फाइलों तक सीमित है।

    मैहर में जब कार्रवाई संभव है तो छिंदवाड़ा में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की चुप्पी किसे बचा रही है?
    क्या आदिवासी क्षेत्रों में नियम सिर्फ दिखावे के लिए हैं?
    या फिर “ऊपर तक पहुंच” के कारण सबकुछ नजरअंदाज किया जा रहा है?

    अब सवाल जनता का है —
    क्या छिंदवाड़ा में भी मैहर जैसी निष्पक्ष जांच होगी या भ्रष्टाचार पर आंख मूंदे रखी जाएगी?

    4.37 करोड़ का लघु निर्माण घोटाला, 22 पर एफआईआर,दर्ज

    मैहर जिले के रामनगर विकासखंड की हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्ड्री विद्यालयों में लघु निर्माण कार्यों के नाम पर हुए 4 करोड़ 37 लाख 89 हजार 420 रुपए के घोटाले के मामले में हुई एफआईआर दर्ज कर ली गई जिले के रामनगर के प्रभारी बीईओ राजेश द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने बीईओ रामनगर संतोष कुमार सिंह सहित 17 स्कूलों के प्राचार्यों, तीन फर्मों के संचालकों और एक चपरासी सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है

    क्यों हुई कार्यवाही

    मैहर जिले के रामनगर की कुल 22- 25 विद्यालयों पर लघु निर्माण कार्य, भवन मरम्मत, पार्किंग शेड तथा साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए राशि प्रदान की थी इस बीच तमाम प्राचार्यों ने बिना किसी निर्माण कार्य के विभिन्न ठेका कंपनियों को अग्रिम भुगतान करते हुए पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया और करोड़ों के घोटाले में शामिल हो गए

    सीएम हेल्पलाइन लाइन से खुली पोल

    मैहर जिले के रामनगर विकासखंड पर आने वाले सुलखामा विद्यालय पर सीएम हेल्पलाइन की वजह से खुली पोल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सुलखमा विद्यालय में निर्माण कार्य किए बिना भुगतान करने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई। जांच में यह पाया गया कि प्राचार्य ने बिना वर्क आर्डर जारी किए ही कंपनी को राशि का भुगतान कर दिया और जब जांच का दायरा बढ़ाया गया तो लपेटे में 16 और प्राचार्य आ गए।

    इन धाराओं पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

    रामनगर के 22 नाम जड़ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसमें धारा 316 (2), 316 (5), 61 (2), 318 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया है। रामनगर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्घ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए घोटालेबाज फर्म संचालकों और कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी है।

    *

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *