महादेव मेले से पहले प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन
नागदेव निमोटी में अवैध अतिक्रमण हटाया गया, कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद
By admin -4 फरवरी 2026
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)- जुन्नारदेव के नागदेव निमोटी क्षेत्र में महादेव मेले से पूर्व प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बुधवार 4 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे कलेक्टर के निर्देशानुसार मंदिर परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई नायब तहसीलदार मोहित बोरकर, आरआई संजय मसराम एवं आरआई राहुल कुबेरिया की मौजूदगी में राजस्व विभाग के अमले द्वारा की गई। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति बन गई।
हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन का कहना है कि महादेव मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक था।
👉 प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

