जिलें के क्रिकेट खिलाड़ी मंगेश यादव का आईपीएलमें चयन…

Chautha Sthambh
जिलें के क्रिकेट खिलाड़ी मंगेश यादव का आईपीएल
में चयन…

सौसर (बोरगांव रेमंड)के बेटे को आरसीबी ने ऑक्शन में 5.20 करोड़ में खरीदा…..

पांढुर्ना/छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के पांढुर्ना( छिंदवाड़ा) जिलें के सौसर बोरगांव के
संतरांचल के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी मंगेश यादव को हाल ही में संपन्न हुए IPL ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर चयनित किया…
इस खबर ने पूरे जिलें का सर गर्व से हुआ ऊंचा ,क्षेत्र एंव जिलें के जन प्रतिनिधि ने दी बधाई…..

मंगेश यादव ने छिदंवाडा स्थानीय क्रिकेट खेल के अलावा छिंदवाड़ा के इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान छिंदवाड़ा से अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत करने के बाद अपने हुनर के दम पर मंगेश यादव कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इस चयन में सबसे खास बात यह रही कि मंगेश की पारिवारिक पृष्ठ भूमि एक साधारण परिवार की रही।

एक ट्रक ड्राइवर के बेटे मंगेश ने राष्ट्रीय मंच तक बनाई पहचान
मध्यप्रदेश के सौसर तहसील के बोरगांव रेमंड में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के बेटे का राष्ट्रीय मंच तक पहुँचना सभी युवाओ के लिए एक मिसाल है।आईपीएल में चयनित होने पर सभी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंगेश यादव, उनके माता-पिता, कोच और जिला क्रिकेट संघ को बधाईया दी है।

- Advertisement -
  • जिले के सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, सौसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्ना विधायक ने दिया बधाई एवं शुभकामनायें एंव उज्जवल भविष्य की कामना किया…

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *