तामिया में पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण पर सवाल: लोटिया–झिरपानी मार्ग पर गुणवत्ताहीन काम का आरोप…

Chautha Sthambh

तामिया में पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण पर सवाल: लोटिया–झिरपानी मार्ग पर गुणवत्ताहीन काम का आरोप…


छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)जिले की तामिया जनपद पंचायत अंतर्गत लोटिया से झिरपानी तक बन रही पीडब्ल्यूडी सड़क के गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और सड़क बनने के साथ ही कई हिस्सों में उखड़ने लगी है।


मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने सीधे मध्यप्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी और जिले के प्रभारी मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जिस जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं हैं, वहीं यदि सड़क निर्माण की यह स्थिति है, तो पूरे प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से लाखों रुपये की लागत से बन रही सड़क में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं।


यह मुद्दा जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक तथा संचार एवं संकर्म स्थायी समिति की 05 फरवरी 2026 को आयोजित बैठक में भी उठाया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में लीपापोती की गई है।

- Advertisement -

  • अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रभारी मंत्री इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश देंगे और गुणवत्ताहीन निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *