पारंपरिक खेलों के संरक्षण के लिए भानादेही में बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता संपन्न

Chautha Sthambh

पारंपरिक खेलों के संरक्षण के लिए भानादेही में बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता संपन्न

  *पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं -  कलेक्टर श्री नारायन*

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ )मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत भानादेही में बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके द्वारा प्रतियोगिता का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक खेल विलुप्त होते जा रहे हैं, जबकि ये ग्रामीण जीवन की पहचान हैं। पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग हैं, इसीलिये शासन द्वारा इनके संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
  • कलेक्टर द्वारा प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा उनके उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की गई। इस बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की गई।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *