प्रकृति प्रेमियों ने किया दुर्लभ एवं आकर्षक पक्षियों का अवलोकन….

Chautha Sthambh

प्रकृति प्रेमियों ने किया दुर्लभ एवं आकर्षक पक्षियों का अवलोकन….

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ)
जिले के प्रकृति प्रेमियों द्वारा आज प्रातः पखड़िया डेम कैचमेंट एरिया में पक्षी अवलोकन किया। और लगभग 30 से अधिक प्रजातियों के रंग–बिरंगे एवं सुंदर पक्षियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। छिन्दवाड़ा जिलें की भौगोलिक स्थिति, जो एक ओर पेंच नेशनल पार्क, दूसरी ओर सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व तथा आसपास के माचागोरा, तोतलाडोह एवं अन्य जलाशयों से घिरी हुई है, देशी एवं विदेशी पक्षियों के लिए अत्यंत अनुकूल निवास स्थान प्रदान करती है। यही कारण है कि यह क्षेत्र पक्षी–प्रेमियों और वन्य जीवन शोधकर्ताओं के लिए स्वर्ग समान माना जाता है।

आज देखे गए प्रमुख पक्षी (तस्वीरों सहित विवरण..

  1. Indian Pied Myna (भारतीय काली-धारी मैना)
    काला–सफेद मिश्रित रंग, तीखी आवाज़ और सामाजिक व्यवहार वाली यह प्रजाति खेतों एवं जलस्रोतों के पास आसानी से देखी जाती है…
  2. White Throated Kingfisher (सफेद-गला किंगफिशर)
    तेज़ नीले पंख, लाल चोंच और सफेद गले वाला यह पक्षी भारत के सबसे आकर्षक किंगफिशरों में से एक है। छोटी मछलियों एवं कीड़ों का प्रमुख शिकारी……
  3. Rose-ringed Parakeet (रोज-रिंग्ड तोता)
    हरा चमकीला रंग और गर्दन पर गुलाबी रिंग इसकी पहचान है। अत्यंत बुद्धिमान और मानव आवाज़ की नकल करने में दक्ष……
  4. Jungle Babbler (सात बहनें)
    यह पक्षी समूह में रहने के कारण “Seven Sisters” कहलाता है। भूरे रंग का यह मध्यम आकार का पक्षी पूरे मध्य भारत में आमतौर पर देखा जाता है।…..
  5. Alexandrine Parakeet (अलेक्ज़ान्ड्राइन तोता)
    बड़े आकार का दुर्लभ तोता, जिसके पंखों पर कंधे के पास लाल पैच होता है। यह प्रजाति अब कई क्षेत्रों में कम देखी जाती है, इसलिए इसका दिखाई देना विशेष माना गया।…..
  6. Little Grebe (लिटल ग्रीब / डबकी)
    एक उत्कृष्ट गोताखोर जल–पक्षी, जो पानी के भीतर मछलियाँ पकड़ने में माहिर है। इस पक्षी को मछली पकड़ते हुए देखना टीम के लिए खास अनुभव रहा।……
  7. Indian Golden Oriole (इंडियन गोल्डन ओरियोल)
    चटक पीला रंग और काले पंख वाला यह पक्षी अत्यंत मनमोहक है। पेड़ों की ऊँची शाखाओं पर बैठकर अपनी मधुर आवाज़ से जंगल को गुंजायमान करता है।…..
  8. Shikra (शिकरा – छोटा बाज़)
    तेज़ और फुर्तीला शिकारी पक्षी, जिसकी पहचान पीली आंखें, ग्रे सिर और सीने पर धारियों से होती है। छोटे पक्षियों व छिपकलियों का शिकार करता है। इसका दिखना पखड़िया क्षेत्र की मजबूत जैव–संतुलन का संकेत है।…..
  9. Plum-headed Parakeet (प्लम-हेडेड तोता)
    चमकीली हरी देह और गुलाबी-बैंगनी सिर वाला बेहद आकर्षक तोता। नर का सिर ज्यादा चमकीला होता है। मधुर आवाज़ और शांत स्वभाव इसे बर्ड फोटोग्राफरों में खास बनाते हैं।…….
  10. Red-vented Bulbul (रेड वेंटेड बुलबुल)
    काले शिखर और पूँछ के पास लाल धब्बे वाली आम लेकिन बेहद प्यारी प्रजाति। यह फल, पराग और कीट खाती है तथा बीज फैलाकर जंगलों के प्राकृतिक विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देती है।…..

कार्यक्रम का उद्देश्य
इस वर्ड वाचिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जैव विविधता को समझना, पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।

- Advertisement -
  • श्रीमती मनीषा परिहार ने बताया कि…

    “छिन्दवाड़ा की घाटियाँ और जलस्रोत पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करते हैं। यदि ऐसे ही संरक्षण प्रयास जारी रहे तो भविष्य में यह क्षेत्र देश का एक प्रमुख बर्ड-वॉचिंग ज़ोन बन सकता है।”*

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *