संदीपनी विद्यालय हर्रई के प्राचार्य को नोटिस..शिक्षकों से बिस्तर किराया वसूलने का आरोप…

Chautha Sthambh

हर्रई में सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग की बड़ी कार्रवाई! संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य को नोटिस..
शिक्षकों से बिस्तर किराया वसूलने का आरोप…

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में रुके शिक्षकों से वसूली की शिकायत, तीन सदस्यीय जांच दल गठित…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ ) जिलें के हर्रई विकासखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पर्यवेक्षण कार्य में लगे शिक्षकों से कथित रूप से बिस्तर के किराये के नाम पर पैसे वसूलने का मामला सामने आने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलते ही विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदीपनी विद्यालय हर्रई के प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया है।
सूत्रो की जानकारी के अनुसार परीक्षा ड्यूटी के दौरान बाहरी शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था संदीपनी विद्यालय में की गई थी। इसी दौरान कुछ शिक्षकों से बिस्तर उपलब्ध कराने के नाम पर राशि वसूले जाने की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्राचार्य से प्राप्त स्पष्टीकरण और जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्राचार्य के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि यदि वसूली की बात प्रमाणित होती है तो यह जनजातीय विभाग की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *