कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार ने उज्जैन मे लहराया परचम जीता गोल्ड मेडल
छिदंवाडा (चौथा स्तंभ),्उमरेठ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत का महावीर ढाना की निवासी शिवानी पवार ने कुश्ती के क्षेत्र में लगातार परचम लहरा रही है अभी तक 11 गोल्ड मेडल हासिल कर छिंदवाड़ा का नाम रोशन कर दिया है शिवानी ने अभी मंडला से राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन हुआ और 6 एवं 7 दिसंबर 2025 को उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम में बार-बार गोल्ड मेडल जीतकर छिंदवाड़ा का नाम फिर रोशन कर दिया है एमेच्योर कुश्ती संघ छिंदवाड़ा के तत्वाधान में विनोद 55 किलोग्राम नीलेश राणे 70 किलोग्राम राहुल राउत 81 किलोग्राम में खेल खेला वहीं रश्मि 65 किलोग्राम में और शिवानी फाइनल मैच 55 किलोग्राम में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता छिंदवाड़ा जिले से 6 खिलाड़ी कुश्ती खेल में भाग लेने उज्जैन पहुंचे थे उनके साथ टीम कोच सुनिधि सेमनेकर तामिया जिला छिंदवाड़ा थी एमेच्योर कुश्ती संघ के संदीप कछवाह मयूर यादव ने खिलाडी़ का उत्साहवर्धन किया एमेच्योर कुश्ती संघ छिंदवाड़ा के संरक्षक एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने शिवानी के गोल्ड मेडल लाने पर सभी पदाधिकारी की ओर से हार्दिक बधाई दिया है!
कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार ने उज्जैन मे लहराया परचम जीता गोल्ड मेडल
Leave a Comment
