16 मासूम बच्चों की मौत पर नहीं जागी सरकार, जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का अनशन,

Chautha Sthambh

16 मासूम बच्चों की मौत पर नहीं जागी सरकार, जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का अनशन,

छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 16 मासूमों की दर्दनाक मौत के बावजूद भाजपा सरकार और प्रशासन के उदासीन रवैये, कुंभकरण की नींद से नाराज़ कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में अनशन दिया।

इस विरोध प्रदर्शन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वयं नेतृत्व दिया, जो छिंदवाड़ा स्थित लक्ष्मी पथ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अनशन पर बैठे।


मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तंच कसते हुए कहा कि असम में तीन दिनों के लिए गए थे जहां वहां हाथी को गन्ना खिला रहे थे तो वही गैंडा लाने की कोशिश में लगे हुए थे परंतु छिंदवाड़ा में लगातार मासूम बच्चों की मोटे हो रही थी उसका उन्होंने किसी तथा ध्यान नहीं दिया

- Advertisement -
  • जीतू पटवारी ने मोहन यादव की सरकार को बताया ‘असंवेदनशील’ और मगरमच्छ की मोटी चमड़ी

    जीतू पटवारी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, समस्त विधायकगण और पार्टी के सभी मोर्चा, संगठन तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

    अनशन के दौरान जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “16 बच्चों की मौत हो चुकी है, फिर भी सरकार पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।

    प्रशासन केवल कार्रवाई की खानापूर्ति कर रहा है। केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य टीमों ने भी केवल कागजी लीपापोती की।”

    नागपुर के बच्चों की सुध नहीं, पटवारी ने विशेष रूप से उन बच्चों का मुद्दा उठाया जो अभी भी गंभीर अवस्था में नागपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

    उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “इन गंभीर बच्चों का पूरा इलाज खर्च उनके परिजन उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने देखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छिंदवाड़ा आ रहे हैं तो अचानक मुख्यमंत्री अपना कार्यक्रम छिंदवाड़ा दौरे का बनाते हैं

    ऐसी निकृष्ट सरकार को सत्ता की नींद से जगाने के लिए ही समस्त कांग्रेसजन एकजुट होकर गांधी जी के चरणों में अनशन पर बैठे हैं।” वही मोहन सरकार द्वारा चार-चार लाख डिग्री सहायता राशि को उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाकर सरकार को कम से कम एक-एक करोड रुपए की सहायता राशि सरकार को देनी चाहिए

    जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *