परासिया सिविल अस्पताल के टायलेट में फंसा मिला नवजात का शव…..

Chautha Sthambh

परासिया सिविल अस्पताल के टायलेट में फंसा मिला नवजात का शव…..
टायलेट तोडकर शव को बाहर निकाला….

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ )मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें के परासिया के सिविल अस्पताल के टायलेट में सोमवार को नवजात का शव टायलेट के कमोड में फंसा हुआ पाया गया। शव को अस्पताल की महिला कर्मचारी ने देखा। इसके बाद प्रबंधन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को आठ बजे शव बाहर निकाला जा सका। मशक्कत के बाद नवजात का शव निकाला जा सका। बच्चा बुरी तरह से टायलेट के कमोड के मुर्गे मे फंसा था। पुलिस अस्पताल स्टाफ और नगर पालिका के कर्मचारियों ने शव को टायलेट तोडकर निकाला।

अस्पताल में ओपीडी के समय बच्चा टायलेट में डिलिवर कर साक्ष्य छुपाने के मकसद से बच्चे को टायलेट में बहाने की नाकाम कोशिश का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। मामला ओपीडी के समय सामने आया। अस्पताल की महिला कर्मचारी टायलेट में गई थी। वहां उसने पानी डाला तो पानी फ्लश नहीं हुआ।

उसने झांककर देखा तो बच्चे का हाथ और सिर दिखाई दिया। उसने तत्काल जोकर अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने एएनसी, पीएनसी कक्ष और लेबर रूम में जाकर देखा। वहां ऐसी कोई महिला नहीं मिली जिसका बच्चा डिलिवर हुआ हो और वो बिना बच्चे के अस्पताल में हो। इसके बाद पुलिस को तहरीर भेजी गई। साढे चार बजे पुलिस अस्पताल पहुंची। और टायलेट को तुडवाने का का काम शुरू किया गया। लेकिन बच्चा बुरी तरह से फंसा होने से कई घंटे बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका।

- Advertisement -
  • सुधा बक्शी – प्रभारी बी एम ओ परासिया

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *