रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो एवं कुटकी खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

Chautha Sthambh

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो एवं कुटकी खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत कोदो और कुटकी (मिलेट) की खरीदी 2025-26 सत्र के लिए शुरू हो गई है, जिसका हाल ही में छिंदवाड़ा जिले के तामिया में खरीदी केंद्र का शुभारंभ और निरीक्षण किया गया है, ई उपार्जन ,सतपुड़ा महिला किसान प्रो. लि. छिंदवाड़ा द्वारा जहाँ किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त सहायता और बेहतर मूल्य (जैसे 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक ग्रेड ‘ए’ कुटकी के लिए) व 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक ग्रेड ए कोदों के लिए प्रदान किया जा रहा है, ताकि श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा मिले और किसानों की आय बढ़े.खरीदी केंद्र का शुभारंभ आज तामिया वेयरहाउस में किया गया इस कार्यक्रम में अनुविभागी कृषि अधिकारी प्रमोद सिंह उटटी एवं तामिया तहसीलदार महोदय उमराज बारले साहब ,डीसीओ तामिया, एसडीओ योगेश उईके,आरईओ विशन धुर्वे,वेयरहाउस प्रभारी विवेक सर,अलकेश सर सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी ओर किसान मौजूद रहे।कृषक भाइयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में कोदो एवं कुटकी का अधिक से अधिक पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या संबंधित सहकारी समिति से संपर्क कर सकते हैं

योगेश उईके,sdo कृषि विभाग

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *