पचमढी के तालाब में डूबने से भूटान आर्मी का जवान(शिवांग) उम्र 27 वर्ष की मौत…

Chautha Sthambh

पचमढी के तालाब में डूबाने से भूटान आर्मी का जवान(शिवांग) उम्र 27 वर्ष की मौत

पचमढ़ी. हिल स्टेशन पचमढ़ी में एआईसी सेंटर के पास स्थित तालाब में डूबने से भूटान रॉयल आर्मी के जवान की मौत हो गई. भूटान रॉयल आर्मी का जवान शिवांग गेलसेन उम्र 27 वर्ष तलाब में कैसे डूबा पुलिस और आर्मी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला इंटरनेशनल होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां भूटान आर्मी के जवान पोस्टमार्टम किया गया है. मृतक आर्मी का जवान 7 मई से 7 अक्टूबर तक भूटान से ट्रेनिंग के लिए पचमढ़ी आया हुआ था.

बैंड सीखने की ले रहा था ट्रेनिंग…


पुलिस के मुताबिक मृतक शिवांग गेलसेन, पिता सोनम, रॉयल भूटान आर्मी में आरक्षक (रैंक चुमा) के पद पर पदस्थ था. वह 5 महीने की ट्रेनिंग पर पचमढ़ी आया हुआ था. यहां वह पचमढ़ी में आर्मी एजुकेशन कोर (एईसी) के आरएम कोर्स में बैंड सीखने की ट्रेनिंग ले रहा था.

- Advertisement -
  • रिपोर्ट जाएगी विदेश मंत्रालय
    पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके ने बताया कि पचमढ़ी एईसी सेंटर के अंदर एक तालाब में आर्मी जवान के डूबने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंच कर आर्मी जवान को तालाब से बाहर निकाल और उसे अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की. क्योंकि मामला भूटान और भारत के विदेश मंत्रालय से जुड़ा है इस कारण शव भोपाल के गांधी मेडिकल अस्पताल भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम कराया गया है. अब इस पूरे मामले की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी.

    जवान के शव का पोस्टमार्टम GMC भोपाल में होगा

    ट्रेनिंग के लिए aic पचमढी आया था भूटान आर्मी का जवान

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *