कलेक्टर की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार पर सख्त फोकस
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)। जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक व्यवस्था, गत वर्ष के परीक्षा परिणाम, छात्रावास संचालन और मॉनिटरिंग प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष जोर
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में नियमित शिक्षण-अधिगम गतिविधियां संचालित हों और शिक्षकों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाने तथा बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर भी बल दिया गया।
छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश.., जनजातीय विभाग के अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो बार छात्रावास निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

जनजातीय क्षेत्रों के विद्यालयों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय विभाग के अधिकारी कम से कम छात्रावास का सप्ताह में कम से कम दो बार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। छात्रावासों में स्वच्छता, सुरक्षा और पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। शैक्षणिक परिणाम सुधारने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया।
कलेक्टर ने दियें स्पष्ट निर्देश कहां लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त..
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय कर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने का लक्ष्य रखा गया है।

