शासकीय उ.मा. विद्यालय बड़कुही की एक माध्यमिक शिक्षिका निलंबित

Chautha Sthambh

शासकीय उ.मा. विद्यालय बड़कुही की एक माध्यमिक शिक्षिका निलंबित

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) जिलें के परासिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही की माध्यमिक शिक्षिका (उच्च पद प्रभार) श्रीमती कृष्णा शर्मा को हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करने में सहयोग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026, परीक्षा केन्द्र 761089, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही, विकासखण्ड परासिया में आज 17 फरवरी 2026 को अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के दौरान, अनुभिवागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया द्वारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक माध्यमिक शिक्षिका (उच्च पद प्रभार) श्रीमती कृष्णा शर्मा के पास पर्यवेक्षण कार्य करते समय प्रिंटेड नकल सामग्री पाई गई, जो कि कक्षा 10वीं विषय अंग्रेजी के प्रश्नपत्र से संबंधित प्रश्न क्रमांक-11 के उत्तर प्रिंटेड पाये गये। स्पष्ट है, कि पर्यवेक्षक श्रीमती शर्मा के द्वारा परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करने में सहयोग करने की दृष्टि से रखा गया।

   माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती शर्मा के इस कृत्य के कारण कलेक्टर श्री नारायन द्वारा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए शासकीय सेवा से निलंबित किया जाकर, मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, परासिया, जिला छिंदवाड़ा नियत किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं अनुशासन बनाये रखने के लिये ऐसे आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *