छिंदवाड़ा में एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन…में पहुंचे उच्च शिक्षा एंव तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार…

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा में एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन…में पहुंचे उच्च शिक्षा एंव तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार…

मंत्री बोले- विश्व में भारत का मान बढ़ाने काम करें:

चौथा स्तंभ (छिंदवाड़ा) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महाकौशल प्रांत का 58वां तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत अधिवेशन में युवाओं को संबोधित किया।

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा देश हित सहित विश्व में भारत का नाम गर्व पूर्वक लिया जाए, ऐसी विचारधारा के साथ काम करें। उन्होंने प्रांत अधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचे युवाओं से मुलाकात भी की ओर आगामी दिनों में अधिवेशन से मिलने वाली शिक्षा को दूसरे विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाने की बात कही।

- Advertisement -
  • राजा शंकर शाह नगर स्थित वृंदावन लॉन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में प्रदेशभर से छात्र प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे हैं।

    छात्रहित के मुद्दों पर होगा मंथन तीन दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन में संगठन की मजबूती, आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा और छात्र हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

    छिदंवाडा की राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय चल रही दो कमरों में….

    मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से जब छिंदवाड़ा जिले में संचालित राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय जो अभी छिंदवाड़ा में दो कमरों चल रही है उसके बिषय मे पूछा गया तो उनका कहना है कि चूकि पहले बजट अलग तरीके से बना है अब बजट ठीक करा कर जो पैसा विश्वविद्यालय में अब अलग तरीके से निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा और जनवरी तक इसका कार्य चालू हो जाएगा….

    छात्र संघ के चुनाव के सवाल पर हंसते हुए निकल गए मंत्री जी….

    मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से जब छात्र संध चुनाव के लेकर सवाल पूछा गया तो मंत्री जी हंसते हुए निकल गए उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.. जबकि कॉलेज की राजनीति से निकलकर प्रदेश में कई मंत्री बने अब नहीं हो रहे हैं चुनाव तो कैसे तैयार होंगे नेता जबकि छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए छात्र संघ चुनाव जरूरी है और यह जरूर होना चाहिए इसे राजनीति में अच्छे नेता आएंगे… लीडरशिप डेवलप होती है इसका लाभ सभी क्षेत्र मिलता है चुनाव से छात्रों में लीडरशिप क्वालिटी डेवलप होती है इसका लाभ राजनीति सहित समाज के प्रत्येक क्षेत्र में मिलती है….

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *