रैली से लौटती बस बनी काल: भीषण हादसे में जनहानि की आशंका, अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों की बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की मौत होने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि अभी प्रशासन द्वारा नहीं की गई है।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विजय चौरे ,सौसर विधायक
अस्पताल की अव्यवस्थाओं ने बढ़ाई पीड़ा
हादसे के बाद जब सौसर विधायक विजय चौरे अस्पताल पहुंचे, तो वहां की स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि:भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल में कूलर/ठंडक की समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीज और उनके परिजन गर्मी व अव्यवस्था से जूझ रहे हैं
आपात स्थिति में भी प्रबंधन की तैयारियां अपर्याप्त नजर आईं
सरकार से की सख्त मांग
विधायक ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि:
मृतकों के परिजनों को दो करोड एंव घायलों को 50 लाख रुपये दिए जायें ।
घायलों के इलाज के लिए विशेष आर्थिक सहयोग और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए
भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए
उठे बड़े सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद रैली प्रबंधन, यातायात सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
