मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को किया गया राशि का अंतरण

Chautha Sthambh

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को किया गया राशि का अंतरण

छिन्‍दवाड़ा जिले की 316418 तथा पांढुर्णा जिले की 73848 लाड़ली बहनों को कुल 56.47 करोड़ रुपए की राशि का किया गया अंतरण

नवंबर माह से बहनों को मिलने लगी बढ़ी हुई 1500 रुपए की सहायता राशि

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज बुधवार को जिला सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त हितग्राहियों के खातों में अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

- Advertisement -
  • बढ़ी हुई राशि से और दमदार हुआ सशक्तिकरण अभियान- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवंबर माह से लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता राशि को 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया है। इसी बढ़ी हुई राशि के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिले की 3 लाख 16 हजार 418 तथा पांढुर्णा जिले की 73 हजार 848 लाड़ली बहनों को कुल 56.47 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया। योजना की यह किस्त अब बहनों के खातों में बढ़ी हुई राशि के रूप में पहुंच रही है, जिससे उन्हें घरेलू जरूरतों और आत्मनिर्भरता के कार्यों में और सहयोग मिलेगा।

    कलेक्टर कार्यालय में देखा गया सीधा प्रसारण- इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में लाभान्वित हितग्राहियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इस अवसर पर अधिकारी व लाभार्थी लाडली बहनें उपस्थित थीं। जिले की सभी 12 परियोजनाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी कार्यक्रम का वेबकास्ट द्वारा सीधा प्रसारण किया गया।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *