दीपावली पर मां लक्ष्मी के चार स्वरूपों की विशेष आराधना

Chautha Sthambh

दीपावली पर मां लक्ष्मी के चार स्वरूपों की विशेष आराधना

शाजापुर (चौथा स्तंभ) दीपावली महोत्सव के अवसर पर सोमवार को घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। शहर के तेलीवाड़ा स्थित लगभग 400 वर्ष पुराने महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यह मंदिर जिले का एकमात्र स्थान है, जहां धन की देवी लक्ष्मी के चार स्वरूपों के दर्शन एक साथ होते हैं।

मंदिर में ऊपर की ओर मां लक्ष्मी की 4 फीट ऊंची प्रतिमा

मंदिर में ऊपर की ओर मां लक्ष्मी की चार फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान है। इनके नीचे गज पर सवार गजलक्ष्मी का स्वरूप है। दाहिनी ओर माता वैभव लक्ष्मी और बाईं ओर धनलक्ष्मी हाथ में हांडा लिए विराजित हैं। सभी प्रतिमाएं सफेद संगमरमर की बनी हुई हैं। दीपावली के दिन मंदिर में देवी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और महाआरती का आयोजन होगा।

मां लक्ष्मी के चारों स्वरुपों के दर्शन मात्र से घर में धन-धान्य और समृद्धि की वृद्धि होती है

- Advertisement -
  • भक्तों का मानना है कि मां लक्ष्मी के इन चारों स्वरूपों के दर्शन मात्र से घर में धन-धान्य और समृद्धि की वृद्धि होती है। मंदिर में रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश के दर्शन भी साथ में होते हैं। दीपावली से एक दिन पहले रविवार को ही मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर की पौराणिकता और आस्था के कारण यह स्थल जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखता है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *