म.प्र. मेडीकल रिप्रेजेन्टेटिव्स संघ छिंदवाड़ा इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौफा ज्ञापन…

Chautha Sthambh

म.प्र. मेडीकल रिप्रेजेन्टेटिव्स संघ छिंदवाड़ा इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोफा ज्ञापन

कोल्ड्रिफ कफ सीरप से छिंदवाड़ा जिले में हुई मासूमों की मौत से पूरा देश आहत है। संगठन मासूमों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और निम्नलिखित बिंदुओं की ओर ध्यानाकर्षण करने हेतु आपसे विनम्र आग्रह करता है :-

  1. राज्य में दवाइ‌यों का उत्पादन करने वाले जिलों जैसे इंदौर, धार, मंडीदीप, सागर, ग्वालियर इत्यादि में स्थापित मैनु‌फैक्चरिंग यूनिट लिए निरीक्षकों की टीम गठित की जाए जो हर माह उद्योगों का निरीक्षण कर, दवाईओं की गुणवत्ता की जाँच कर सके।

2 प्रत्येक माह उद्‌योगों का निरीक्षण कर, जाँच रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में लाया जाए ताकि राज्य की जनता को, दवाईयों की गुणवत्ता की जानकारी रहे।

  1. दवाईओं का उत्पादन राज्य सरकार अपने हाथों में ले और अधिक से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पदेश के अंदर स्थापित करना सुनिश्चित करे।
  2. मैनुफैक्चरिंग यूनिट को दिए जाने वाले ISO, GMP Certification का कड़ाई से पालन हो, जिसकी गाइडलाइन्स की समय समय पर समीक्षा हो।

5 मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश राज्य के अंदर, सप्लाई होने वाली दवाओं की गुणवत्ता की जाँच का पालन कड़ाई से हो।

- Advertisement -
  • 6 दवाईयों के ट्रांसपोर्टेशन और भंडारण के समय निर्धारित पैरामीटर जैसे खुली धूप, फंगस इत्यादि मानकों का पालन हो।

    1. किराए के ड्रग लाइसेन्स पर चल रहे मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्यवाही की जाए। जिस फार्मासिस्ट के नाम मेडिकल स्टार्स का संचालन हो रहा है, उसकी उपस्थिति अनिवार्य की जाए।

    पटस इस टेस्ट लैब की संख्या बढ़ाई जाए और आम जनता तक इसकी पहुँच आसान बनाई जाए। आमजन के ‌द्वारा ड्रग की जाँच कराने पर कोई शुल्क न लिया जाए।

    आश्य हैं उपरोक्त बिंदुओं को संज्ञान में लेते हुए, इनका सख्ती से पालन करने का निर्देश देने की कृपा करेंगे।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *