सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों पर अब होगी करवाई…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) सीएम हेल्पलाइन पर अब झूठी शिकायत करने वालों पर होगी करवाई, क्योंकि देखा गया है कि कुछ आदतन लोग झूठी शिकायत कर
विभाग को परेशान कर रहे है उनकी सूची बनाकर इन पर अब कार्रवाई की जाएगी.. ऐसा ही आदेश आज सीएम हेल्प लाइन कार्यालय भोपाल से निकला है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए….
सीएम हेल्प लाइन कार्यालय से सभी कलेक्टरों को निर्देश…
सीएम हेल्पलाइन के संचालक ने झूठी शिकायत,आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्लैकमेलिंग करने वाले शिकायत करने वालों की जानकारी निम्न निर्धारित प्रपत्र में प्रदायक करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने का अनुरोध किया है…
मध्यप्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज होने वाली झूठी एवं आदतन शिकायतों की पहचान कर उनकी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

झूठी शिकायतों से विभागीय समय और संसाधन प्रभावित होते हैं, बल्कि वास्तविक समस्याओं का निवारण भी प्रभावित होता है…
मध्यप्रदेश में आम लोगों को फायदा मिल सके इसलिए 181 योजना चालू की गई थी जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्या का निराकरण कर सकें लेकिन देखा जा रहा है कि आज 181 पर लोग झूठी शिकायत कर अधिकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं जिसके कारण शासन की योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है.. जारी पत्र (क्रमांक 626/सी.एम.हेल्प./2025) में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विधानसभा प्रश्नों और समीक्षा बैठकों में बार-बार यह मुद्दा उठता रहा है कि कुछ लोग नियमित रूप से फर्जी या बेवजह शिकायतें दर्ज कराते हैं। इससे न केवल विभागीय समय और संसाधन प्रभावित होते हैं, बल्कि वास्तविक समस्याओं का निवारण भी प्रभावित होता है। पत्र में सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि जिले में दर्ज झूठी/आदतन शिकायतकर्ताओं की सूची बनाकर उनका नाम, मोबाइल नंबर, कुल शिकायतों की संख्या और संबंधित टिप्पणी अंकित करें। यह जानकारी नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन को भेजी जाएगी। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन के संचालक संदीप अष्ठाना ने स्पष्ट किया कि शिकायत प्रणाली को प्रभावी बनाए रखने के लिए ऐसे शिकायतकर्ताओं की निगरानी और उन पर कार्रवाई करना आवश्यक है।

