छात्रावास में बच्चों की जिदंगी के साथ हो रहा खिलवाड़,..
बिनाछात्रावास में बच्चों की जिदंगी के साथ हो रहा खिलवाड़,.. रोक-टोक के छात्रावास की छत में घूम रहे बच्चे….
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें में जनजातीय विभाग द्वारा संचालित चौरई विकासखंड के अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास कपुरदा में इन दिनों अधीक्षक की लापरवाही देखने को मिली जंहा छात्रावास में रहने वाले बच्चों जान जोखिम में डालकर छात्रावास भवन की छत में बैठे नजर गयें लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं देखा यदि कल कोई दुर्घटना हो जाती है और छत से बच्चे गिर जाते हैं तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी…

छात्रावास अधीक्षक नहीं रहता छात्रावास में…
जब छात्रावास के कर्मचारी से पूछा गया कि अधीक्षक महोदय कहां है तो उन्होंने ने बताया कि सर अभी उनके गांव गयें है। दो दिन आतें है और रात में भी कभी अधीक्षक छात्रावास में नही रहते है जबकि शासन ने जिस काम के लिए अधीक्षक की छात्रावास में नियुक्ति की गई है तो अधीक्षक छात्रावास में क्यों नहीं रहते है…

अधिकारी के निरीक्षण का अभाव..?
जिलें में जनजातीय विभाग संचालित छात्रावास में अक्सर ये देखने को मिलता है कि छात्रावास में अधीक्षक नही रहते है लेकिन फिर भी जिलें में बैठे क्षेत्र संयोजक एंव मंडल संयोजक कभी भी इन छात्रावास का निरीक्षण नहीं करते है..
क्या उच्च अधिकारी लापरवाही करने वालें अधीक्षक पर कार्रवाई करेंगे..? जनजाति विभाग के छात्रावास में अधीक्षक की लापरवाही की बात आम हो गई है और जिसकी शिकायत होने के बाद भी सहायक आयुक्त ऐसे लापरवाही करने वाले अधीक्षक पर कार्यवाही नहीं करते है जिसका फायदा इन दिनों अधीक्षक उठा रहे है…

छात्रावास में बच्चों की सुरक्षा के नहीं है इंतजाम..?
ये वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक के बच्चों की जिंदगी से किस तरह खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं..

