शहर में गंदगी देखकर कलेक्टर ने नपा सीएमओ को लगाई फटकार…
एसपी ने ट्रैफिक को लेकर दिए निर्देश….
दातिया (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के दातिया कलेक्टर और एसपी आज शहर की व्यवस्था देखने के लिए साइकिल से निकल गयें और शहर का हाल जाना…दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज वर्मा ने बुधवार को साइकिल से शहर का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी सुबह 8:30 बजे आपने बंगले से निकले और 2 घंटे तक शहर में घूमे। वे शहर की बाजारों और मुख्य सड़कों से होकर गुजरे। उन्होंने सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक की स्थिति का जायजा लिया।
शहर की भ्रमण के दौरान गलियों में
गंदगी देख भड़के कलेक्टर…
शहर भ्रमण के दौरान गलियों में फैली गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। भ्रमण सुबह 10:30 बजे तक जारी रहा। उनके साथ नगर पालिका अमला और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे..

कलेक्टर बोले- अधिकारियों को निभानी होगी जिम्मेदारी…
कलेक्टर वानखड़े ने बताया कि शहर भ्रमण और निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट सकते। साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। भ्रमण दल कलेक्टर बंगले से रवाना होकर पीतांबरा चौराहा, गंज राजगढ़ मार्ग, टाउनहॉल, पटवा तिराहा, तलैया मोहल्ला, सब्जी मंडी और दांतरे की नारिया होते हुए रिंग रोड से वापस पीतांबरा चौराहा पहुंचा।
कलेक्टर वानखेड़े ने कहा नगर भ्रमण उदेश्य….
कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि नगर भ्रमण का उद्देश्य यही है कि शहर की गली-गली तक पहुंचा जाए, मौक़ाए हकीकत का जायजा लिया जाए। साफ-सफाई की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और लोगों से सीधे संवाद हो सके। मेरे और एसपी द्वारा पुलिस और प्रशासन दोनों का संयुक्त भ्रमण किया गया और आगे भी ऐसे भ्रमण जारी रहेंगे ताकि जमीनी हकीकत जानी जा सके।

शहर भ्रमण के द्वारा कलेक्टर ने फल- सब्जी वालों से की बात…
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सड़क पर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को सब्जी मंडी के अंदर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से अपील की कि “कचरा सड़क पर न फेंके, बल्कि कचरा गाड़ी में ही डालें। घरों में भी डस्टबिन का उपयोग करें।”
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की की सराहना….
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी और शहर की स्वच्छता व यातायात व्यवस्था बेहतर होगी…

