जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व0 कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई…

Chautha Sthambh

जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व0 कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई…

स्वार्थ के लिए नहीं राष्ट्र सेवा के लिए राजनीति करेंः शेषराव यादव

कुशाभाऊ ठाकरे ने आधे प्रदेश की यात्रा सायकल से की थीः शेषराव यादव

पार्टी का काम निरंतर चलते रहना चाहिएः शेषराव यादव

- Advertisement -
  • संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलोका साकार रूप दोनों महान नेताओं में मुझे देखने का अवसर प्राप्त हो चुका है :रमेश पोफली

    छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी की उपस्थिति में मनाई गई ।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम लेते ही उनकी वाकपटुता याद आ जाती है ठीक उसी प्रकार भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे नाम आते ही उनकी उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे हमेशा कहा करते थे कि राजनीति स्वयं और स्वार्थ के लिए नहीं करनी चाहिए, राजनीति हमेशा सेवा के लिए करनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि हमें राष्ट्र सेवा के लिए राजनीति करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे हमेशा कार्यकर्ता को भाजपा की रीढ़ कहा करते थे। श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्तिवादी पार्टी ना होकर संगठनात्मक पार्टी है। भाजपा में संगठन प्रमुख होने के कारण पार्टी का काम निरंतर चलता रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पार्टी का काम निरंतर चलता रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्व0 कुशाभाऊ ठाकरे ने आधे मध्यप्रदेश की यात्रा सायकल से की थी और वे किसी भी कार्यकर्ता को पैर नहीं छूने देते थे, वे कहते थे ही हम सभी पार्टी की कार्यकर्ता है और सभी बराबर है और जब हम सभी बराबर है तो पैर क्यों छूना।

    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे दोनों के समक्ष काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि दोनों से मुलाकात के वे पल जीवन के अविस्मरणीय पल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो का साकार रूप दोनों महान नेताओं में मुझे देखने का अवसर प्राप्त हो चुका है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *