मालेगांव ब्लास्ट केस के समय पर्दे के पीछे लिखी गई थी भगवा आतंकवाद की कहानी:बागेश्वर महाराज

Chautha Sthambh

मालेगांव ब्लास्ट केस के समय पर्दे के पीछे लिखी गई थी भगवा आतंकवाद की कहानी:बागेश्वर महाराज

छतरपुर /20 दिवसीय विदेश कर बागेश्वर महाराज पुनः धाम पहुंचे, जहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए मालेगांव ब्लास्ट केस से NIA की स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया, जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि भगवा को बदनाम करने की बड़ी साजिश थी, जिस पर बागेश्वर महाराज ने कहा कि बहुत पुराने समय पर जब यह घटना हुई थी, तब उसमें बहुत प्रायोजित तरीके से स्टोरी (कहानी) लिखी हुई थी, पर्दे के पीछे उसका नाम था भगवा आतंकवाद।

बड़े प्रायोजित तरीके से भगवा और सनातन को बदनाम करने के लिए यह कहानी लिखी गई थी। बहुत दिन बाद यह सिद्ध हो गया कि भगवा आतंकवाद न था, न हो सकता है, क्योंकि भगवा हमेशा से सबको मानने वाला और दया, प्रेम, करुणा बरसाने वाला होता है, अब इस पर पूर्णतः रोक लग गई कि भगवा आतंकवाद नहीं होता न हो सकता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *