जिले में किसान कल्याण वर्ष के तहत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन।
कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ और कृषि उपसंचालक भी बाइक में हुए सवार
छिदंवाडा (चौथा स्तंभ)शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के निर्णय के तहत जिले में किसानों के बीच जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से 30 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ 30 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट ग्राउंड से हुआ। रैली सत्कार तिराहा, इंदिरा विहार, फव्वारा चौक और ईएलसी चौक से होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट ग्राउंड पहुँची। आयोजन के दौरान किसानों में उत्साह देखने को मिला और शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया

जितेंद्र सिंह कृषि उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली में जिले के लगभग 200 से 250 प्रगतिशील कृषक, नवाचारी कृषक, युवा कृषक एवं जैविक उत्पादक कृषकों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से किसान कल्याण वर्ष से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

