चना की फसल में इस समय बरतें खास सावधानी, सही प्रबंधन से मिलेगा बेहतर उत्पादन…

Chautha Sthambh

चना की फसल में इस समय बरतें खास सावधानी, सही प्रबंधन से मिलेगा बेहतर उत्पादन
By admin – 29 January 2026

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ)
रबी सीजन में चना किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। वर्तमान समय में चना की फसल शाखा निकलने व फूल आने की अवस्था में है। इस समय थोड़ी सी लापरवाही उत्पादन को प्रभावित कर सकती है, इसलिए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

फसल की वर्तमान स्थिति…

खेतों में चना की फसल इस समय हरी-भरी व अच्छी बढ़वार की स्थिति में दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर फूल भी आने लगे हैं, जो इस बात का संकेत है कि फसल सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

- Advertisement -
  • कीट व रोगों से बचाव जरूरी…

    इस समय चने में
    फली छेदक कीट (इल्ली)
    चूसक कीट (एफिड/माहू)
    का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि खेत का नियमित निरीक्षण करें।
    यदि 1 मीटर कतार में 1–2 इल्लियां दिखाई दें, तो कृषि विशेषज्ञ की सलाह से अनुशंसित कीटनाशक का छिड़काव करें।

    सिंचाई व जल प्रबंधन…

    चना की फसल में अधिक पानी हानिकारक होता है।यदि मिट्टी में नमी पर्याप्त है तो सिंचाई न करें।
    फूल आने व दाना भरने की अवस्था में हल्की सिंचाई लाभकारी होती है।
    खरपतवार नियंत्रण
    खेत में यदि खरपतवार दिखें तो तुरंत निराई-गुड़ाई करें। इससे पौधों को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे और उत्पादन बढ़ेगा।

    उपज बढ़ाने के लिए सलाह….

    संतुलित पोषण दें
    अनावश्यक दवा का छिड़काव न करें
    मौसम की जानकारी पर नजर रखें
    कृषि विभाग के अनुसार यदि किसान समय पर रोग-कीट प्रबंधन और सही देखभाल करें तो चना की फसल से अच्छा उत्पादन और बेहतर दाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *