पांढुर्णा जिले में जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का किया गया निरीक्षण .. छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन जांच…..

Chautha Sthambh

सीनियर कन्या छात्रावास पांढुर्णा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन जांच…..

पांढुर्णा (चौथा स्तंभ) कलेक्टर के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंधु सूर्यवंशी द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास पांढुर्णा का निरीक्षण किया गया।

   निरीक्षण के दौरान सीईओ द्वारा स्टॉक एवं सामग्री के अंतर्गत खरीदी गई सामग्री का स्टॉक, रजिस्टर मिलान, रजिस्टर में दर्ज मात्रा एवं वास्तविक उपलब्ध सामग्री का मिलान, अनयूज़्ड सामग्री तथा उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, रोजाना बनने वाले भोजन एवं मेन्यू तथा वास्तविक परोसने की स्थिति की जांच की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि बच्चों को नियमित रूप से समय पर पूरा भोजन मिल रहा है या नहीं।

   हॉस्टल की संपूर्ण सुविधाओं के अंतर्गत बिस्तर, चादर, कंबल की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा पीने के पानी की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की गई। इसके अतिरिक्त टॉयलेट एवं बाथरूम की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पंखे, लाइट की उपलब्धता तथा सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी उपकरणों की स्थिति भी देखी गई।

   निरीक्षण के दौरान बच्चों के मेडिकल चेकअप से संबंधित रिकॉर्ड, बीमार बच्चों की देखभाल की स्थिति की समीक्षा की गई तथा बच्चों से किसी भी प्रकार की शिकायत, दुर्व्यवहार अथवा लापरवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण उपरांत सीईओ श्रीमती बंधु सूर्यवंशी द्वारा हॉस्टल प्रभारी को जिम्मेदारी एवं कार्य प्रणाली से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नंदनवाड़ी आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास, एंव बालक छात्रावास गायखुरी का किया निरीक्षण…

सीईओ श्रीमती बंदु सूर्यवंशी, SDO – WRD द्वारा आज ग्राम पंचायत नानंदवादी में आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास और बालक आश्रम गायखुरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास एवं आश्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर संस्थाओं के संचालन, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की स्थिति को लेकर निरीक्षण किया गया

- Advertisement -
  • शासकीय उत्कृष्ट आदिवासी छात्रावासों सौसर का निरीक्षण किया

    आज प्रफुल लवाहे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सौसर तथा कु. रश्मि कुसरे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट आदिवासी कन्या छात्रावास तथा बालक छात्रावास सौसर का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर की स्वच्छता, रहवासियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं अध्ययन से संबंधित वातावरण का अवलोकन किया गया।

       निरीक्षण के समय अधिकारियों ने छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही छात्रावास के सुचारु संचालन, अनुशासन बनाए रखने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
    
       निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *