शिक्षा के मंदिर में शिक्षक ने प्राचार्य को एक शिक्षक ने मर्डर करने की दिया धमकी!
मामला हाई सेकेंडरी स्कूल बींझावाडा, विकासखंड चौरई का सोशल मीडिया में हो रहा वीडियो वायरल…
शास.उच्च. माध्य.विद्यालय बीझावाडा का मामला…शिक्षक वीडियो में कैद..
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शिक्षा के मंदिर में शिक्षक ही एक दुसरे से लड़ते हुए देख रहे हैं एक पुरुष शिक्षक महिला शिक्षक को जान से मारने की धमकी दे रहा है, शिक्षा के मंदिर को शिक्षक ने अखाड़ा बना लिया है
पुरुष शिक्षक, महिला प्राचार्य को जान से मारने की दे रहा धमकी…
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल वीडियो हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक महिला प्राचार्य को कह रहा है कि तुझे स्कूल के बाहर मारूंगा ,मर्डर कर दूंगा….ये शब्द चौरई विकासखंड के बीझावाडा में माध्यमिक शाला में पदस्त शिक्षक द्वारा प्रभारी प्राचार्य साहू मेडम को बोले रहा है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो, हायर सेकेंडरी स्कूल बीझावाडा का वायरल हो रहा है
हाई सेकेंडरी स्कूल वींझावाडा प्राचार्य कुसुम साहू ने बताया…
हाई सेकेंडरी स्कूल बींझावाडा की प्रभारी प्राचार्य कुसुम साहू ने बताया कि मंगलवार की रोज शास.उच्च. माध्य.विद्यालय बीझावाडा में पदस्त शिक्षक जयप्रकाश व्हटवार के पास उन्होंने सूचना रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाने रजिस्टर पहुंचवाया तो अचानक शिक्षक भड़क गए एवं अभद्रता करने लगे एवं प्रभारी प्राचार्य को जान से मारने की धमकी देते नजर आए एवं मर्डर करने की धमकी भी दी , हालाकि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी तीन बार कॉल किया गया परंतु उन्होंने कॉल नही उठाया।
जिला शिक्षा अधिकारी नहीं उठाते फोन
जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल से इस धटना का सोशल वीडियो में चल रहा वीडियो के बिषय में बात करने के लिए फोन लगाया लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने फोन नहीं उठाया ऐसे लापरवाह अधिकारी के कारण ही आज जिले के स्कूल में ऐसी स्थिति है शिक्षक मनमाने हो चुके हैं क्योंकि जिला शिक्षा अधिकारी की इन पर कोई पकड़ नहीं है विजयवाड़ा माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक महिला प्राचार्य को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन जिले में बैठे जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बधेल ने अभी तक शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं कि गई है
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी के द्वारा प्रतिवेदन पहुंचने के बाद भी नहीं करते कार्यवाही…
छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के सामने ऐसे कई मामले आ चुके हैं लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी इन पर कार्रवाई न करके मामले को आपसी समझौता करके रखा दफा कर देते हैं जिसके कारण आज जिले में ऐसी स्थिति बन चुकी है जहां एक माध्यमिक शिक्षक महिला प्राचार्य को जान से मारने की धमकी दे रहा है..?
रिपोर्ट -ठा. रामकुमार राजपूत
मोबाइल -8989115284

