किसानों को मिला जीएसटी का लाभ..एक ही दिन में बिके कई ट्रैक्टर,

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 सितंबर जीएसटी की दरों में कटौती की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि यंत्रों पर
जीएसटी 18 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत की गई है। इस जीएसटी कटौती का सर्वाधिक लाभ किसानों को हुआ है। नवरात्रि के प्रथम दिन ट्रैक्टर खरीदी के लिए महाबचत मेला लग गया। कई किसानों ने इस मौके पर ट्रैक्टर खरीदा । किसानों के जीएसटी दरों में कटौती के बाद किसानों को कभी फायदा हुआ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में जो कटौती की गई है उससे देश के सभी वर्ग लाभान्वित हुए हैं इसमें किसानों को भी कभी फायदा हुआ । क्योंकि पहले किसानों को कृषि यंत्रो में 18 प्रतिशत जीएसटी था जिसमें 13 प्रतिशत की भारी कमी करते हुए 5 प्रतिशत कर दिया गया है जिसका लाभ किसानों को आज से मिलना शुरू हो गया है। कृषि यंत्रों में उपयोग में आने वालें ट्रैक्टर पर ही नहीं बल्कि अन्य कृषि उपकरणों में भी जीएसटी दरों में कटौती की है जिसका लाभ किसान भाइयों को मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह जीएसटी कटौती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *