बीईओ को राजनीतिक पोस्ट फॉरवर्ड, सोशल मीडिया में वायरस …. सहायक आयुक्त ने किया कार्य मुक्त..

Chautha Sthambh

बीईओ को राजनीतिक पोस्ट फॉरवर्ड करना पड़ा महंगा….

जुन्नारदेव BEO ने की राजनीतिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल,

सहायक आयुक्त ने बीईओ जुन्नारदेव को किया कार्य से मुक्त…. बीईओ पद से हटाया…

जुन्नारदेव विकासखंड के नये बीईओ होगों, मनीष चतुर्वेदी…

- Advertisement -
  • छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ ) जिलें के विकासखंड जुन्नारदेव विकासखंड के बीईओ को एक राजनीति पोस्ट को फॉरवर्ड करना पड़ा महंगा, जुन्नारदेव बी पर आज सहायक आयुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें बीईओ पद से कर मुक्त कर दिया है..

    जुन्नारदेव बीईओ चंद्रकला सातनकर द्वारा प्रधानमंत्री से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को व्हाट्सएप में किया था शेयर…..

    जुन्नारदेव बीईओ को पद से कर मुक्त कर दिया है, क्योंकि 16 सितम्बर 2025 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव चन्द्रकला सातनकर द्वारा एक प्रधानमंत्री से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को व्हाट्सएप में शेयर करना महंगा पड़ गया। सहायक आयुक्त ने आज जारी आदेश में उन्होंने बी ई ओ के पद से हटा दिया गया है हालांकि जारी आदेश में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है मगर सूत्रों की माने तो यह कार्यवाही सोशल मीडिया पोस्ट के चलते की गई है। जो कि वायरल हो रही हैं।

    कलेक्टर (जनजातीय कार्य विभाग) कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकास खंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार अब मनीष चतुर्वेदी, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल कटकुही, को सौंपा गया है।इसके साथ ही चन्द्रकला सातनकर, प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव, को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।नए आदेश के तहत मनीष चतुर्वेदी को वित्तीय कार्यों के संचालन हेतु मध्यप्रदेश कोष संहिता भाग-01 के नियम 125 के अंतर्गत आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) के अधिकार भी प्रदान किए गए हैं।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *